Call us: +91 7393976701
Please Wait a Moment
Menu
Dashboard
Register Now
Join Us
कुरुक्षेत्र जनवरी भाग 1 ()
Font Size
+
-
Reset
Select duration in minutes
2 min
3 min
5 min
6 min
10 min
15 min
Backspace:
0
Timer :
00:00
पिछले दशक में उत्पादन और बिक्री के आँकड़ों में हुई बहुगुणा वृद्धि इस परिवर्तन की स्पष्ट गूंज है। खादी की पारिस्थितिक विशेषताएँ वैश्विक बाजारों में उसकी अपील को और सुदृढ़ करती हैं। हाथ से काता और बुना हुआ कपड़ा पॉवरलूम उत्पादन की तुलना में कहीं कम बिजली का उपयोग करता है, रासायनिक इनपुट से लगभग पूरी तरह बचता है, और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्राकृतिक रंगों को अपनाता है। यह पर्यावरणीय ईमानदारी जागरूक उपभोक्ताओं के साथ एक गहरा विश्वास संबंध स्थापित करती है और महिलाओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण विपणन लाभ बनकर उभरती है। उनका शिल्प न केवल सुंदर है, बल्कि जलवायु संवेदी और टिकाऊ भी है। कई महिला कारीगरों के लिए यह केवल बेहतर बिक्री या बढ़ी आय में ही नहीं बदला, बल्कि संस्कृति और प्रकृति दोनों की संरक्षक के रूप में गर्व, पहचान और सामाजिक प्रतिष्ठा का स्रोत भी बना है। महिलाओं की संभावनाओं को स्थायी परिणामों में बदलने के लिए कई नीतिगत प्राथमिकताएँ स्पष्ट रूप से सामने आती हैं। पहला अंतिम छोर तक वित्तीय पहुँच को मजबूत करना जैसे सूक्ष्म ऋण, आदेशों का समय पर भुगतान और ग्रामीण उद्यमों की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यशील पूँजी समाधान। दूसरा महिला केंद्रित अवसंरचना में निवेश, उत्पादन स्थलों पर बाल देखभाल सुविधाएँ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित कार्यस्थल तथा बेहतर परिवहन विकल्प ताकि कार्य से जुड़ी सामाजिक बाधाएँ कम हो सकें। तीसरा महिलाओं को लक्षित करते हुए डिजाइन, डिजिटल व व्यवसाय प्रशिक्षण को गहरा करना, जिससे वे ब्रांडिंग, मूल्य निर्धारण, विपणन और गुणवत्ता प्रबंधन में नेतृत्वकारी भूमिका निभा सकें। चौथा आपूर्ति में पारदर्शिता का औपचारिकीकरण, ताकि अंतिम मूल्य का उचित और न्यायसंगत हिस्सा सीधे उत्पादकों, विशेष रूप से महिलाओँ तक पहुँचे। इसके लिए डिजिटल ट्रैसेबिलिटी उपकरण अत्यंत उपयोगी साबित हो सकते हैं। अंततः सार्वजनिक और निजी खरीद नीतियों को ऐसा प्रोत्साहन देना, जो नैतिक रूप से निर्मित खादी को प्राथमिकता दें और कारीगरों के लिए स्थिर तथा पूर्वानुमेय माँग सुनिश्चित करें। खादी का पुनरुत्थान एक महत्त्वपूर्ण नीति और सीख प्रस्तुत करता है। समावेशी विकास का अर्थ केवल अधिक कारखाने लगाना नहीं, बल्कि ऐसे आर्थिक अवसरों का विस्तार करना है, जहाँ महिलाएँ समान अवसरों और समान शर्तों पर भाग ले सकें। गाँव का एक करघा केवल कपड़ा ही नहीं बुनता, बल्कि वह सामाजिक पूँजी, सम्मान और उम्मीद भी बुनता है। खादी का महिलाओं के लिए सबसे बड़ा वादा केवल आय में नहीं, बल्कि उस स्वायत्तता में छिपा है जो निर्णय लेने की क्षमता, बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की ताकत और सार्वजनिक जीवन में अपनी आवाज स्थापित करने का अधिकार देती हैं और साथ ही नियमित कार्य प्रदान करता है। आज भारत अपने विकास पथ को नए सिरे से गढ़ रहा है।

Submit
Submit Test !
×
Dow you want to submit your test now ?
Submit