Call us: +91 7393976701
Please Wait a Moment
Menu
Dashboard
Register Now
Join Us
UPSSSC Demo Test ()
Font Size
+
-
Reset
Backspace:
0
Timer :
00:00
यह कहना बिलकुल उचित नहीं होगा कि व्यक्ति की जिम्मेदारी शून्य है। हर किसी के पास कुछ न कुछ विकल्प होते हैं और हमें अपने हिस्से की जिम्मेदारी से मुँह नहीं मोड़ना चाहिए। निजी जीवन में संयम, संसाधनों का सम्मान, पुनः उपयोग, मरम्मत और साझा उपयोग जैसी आदतें न केवल प्रतीकात्मक हैं, बल्कि व्यावहारिक भी हैं। संकट मौजूदा आर्थिक व्यवस्था और विकास के प्रारूप के हैं, तो समाधान भी व्यवस्था के स्तर पर ही निकलेंगे, हालाँकि उनकी शुरुआत व्यक्ति से होकर ही गुजरती है। जरूरत उस संतुलित दृष्टि की है, जिसमें हम न तो सारी उम्मीद ऊपर की शक्तियों पर छोड़ दें, न ही पूरा नैतिक बोझ केवल आम नागरिकों पर डाल दें। जब व्यक्तिगत नैतिकता और व्यवस्थागत बदलाव एक-दूसरे के पूरक की तरह देखे जाएँ, तभी यह उम्मीद की जा सकती है कि हमारी सामूहिक शक्ति सचमुच उस दिशा में काम करेगी, जहाँ पृथ्वी, समाज और भविष्य, तीनों के हित एक साथ बचाए जा सकें। कोई भी सफल व्यक्ति आत्मानुशासन की भट्ठी में तपकर ही किसी सार्थक कहे जाने योग्य मुकाम तक पहुँच पाता है। उसकी सफलता के पीछे उसका प्रचंड पुरुषार्थ, अनवरत प्रयास, असीम धैर्य और अथक श्रम सक्रिय रहते हैं। जीवन में सुख, शांति और स्थिर सफलता के आकांक्षी लोग इस सत्य को भली-भाँति जानते हैं। यहाँ सांसारिक सफलता-असफलता के अधिक मायने नहीं रहते। अपने कर्त्तव्य कर्म को पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए वे अपनी पात्रता विकसित करते हुए शाश्वत सफलता के मार्ग पर अग्रसर रहते हैं और राह में आंतरिक विभूतियाँ और सांसारिक उपलब्धियाँ भी उन्हें समय-समय पर मिलती रहती हैं, जिनका वे व्यापक जनहित में नियोजन करते हैं। यही सफलता का स्थायी राजमार्ग है। डिजिटल क्रांति केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण जीवन के कई अन्य पहलुओं को भी बदल रही है। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएँ अब दूरदराज के गाँवों तक चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचा रही हैं, वहीं ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुँच प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही, ई-कॉमर्स के अवसर ग्रामीण कारीगरों और छोटे व्यवसायों को देश भर के ग्राहकों तक पहुँचने में मदद कर रहे हैं। डिजिटल क्रांति ग्रामीण भारत को स्मार्ट कृषि और डिजिटल भुगतान से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्यमिता तक नए रूप में ढाल रही है। नई तकनीकें किसानों, छात्रों और ग्रामीण व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं, जिससे गाँव भारत की डिजिटल प्रगति में सक्रिय भागीदारी कर पा रहे हैं। इस प्रगति को बनाए रखने के लिए सार्वभौमिक कनेक्टिविटी, डिजिटल साक्षरता और तकनीक के उपयोग को सुनिश्चित करना आवश्यक है। निरंतर निवेश और नवाचार के साथ ग्रामीण भारत एक स्मार्ट, सतत् और समावेशी अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में उभर सकता है।
Submit
Submit Test !
×
Dow you want to submit your test now ?
Submit